Advertisement
Home Medical News केजीएमयू : एक और डाक्टर का पलायन

केजीएमयू : एक और डाक्टर का पलायन

0
1051

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से लगातार विशेषज्ञ डाक्टर पलायन कर रहे है। कई विशेषज्ञों के बाद अब कॉर्डियक थोरैसिक वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉ. विजयंत ने इस्तीफा दे दिया है। डॉ. विजयंत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने की बात केजीएमयू प्रशासन को दी है। बताते है कि आलमबाग स्थित निजी अस्पताल में वह ज्वाइन कर रहे है।

सीटीवीएस विभाग में विशेषज्ञ डाक्टरों का संकट बन सकता है। यहां पर पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शेखर टंडन निलंबित चल रहे हैं। डॉ. विवेक दो साल से प्रशिक्षण पर बाहर हैं। मौजूदा समय में डॉ. एसके सिंह विभाग का काम -काज सम्हाल रखा है। यहां पर विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश और डॉ. अम्बरीश कुमार विभाग में जिम्मेदारी से काम कर रहे है। यहां की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज कार्डियक के आ जाते है। दो से तीन मरीजों की हार्ट की बड़ी सर्जरी की जा रही है। ऐसे में 14 मार्च को सीटीवीएस विभाग के डॉ. विजयंत ने केजीएमयू प्रशासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताते है कि डॉ. विजयंत ने वर्ष 2009 में केजीएमयू में एमसीएच में दाखिला लिया था।

वर्ष 2012 में कोर्स पूरा किया। एमसीएच के बाद एक साल सीनियर रेजीडेंट तैनात रहे। वर्ष 2013 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सीटीवीएस विभाग में नौकरी ज्वांइन कर ली। वर्ष 2016 में प्रोन्नति पाने के बाद एसोसिएट प्रोफेसर बन गये। डा. विजयंत के इस्तीफा को केजीएमयू प्रशासन ने कुबूल कर लिया है। इनके इस्तीफे विभाग में डाक्टर की कमी का संकट आैर गहरा जाएगा। यहां पर पहले से वस्र्चव की जंग में मरीजों की सर्जरी की वेंटिग बढ़ती जा रही है। सीटीवीएस विभाग में अब मरीजों को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उधर केजीएम से लगातार सात डाक्टरों के पलायन से कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट की प्रशासनिक कार्य शैली पर प्रश्नचिह्न लगने लगा है।

केजीएमयू के नेफ्रोलॉजी विभाग के डाक्टर के पलायन के बाद चर्चा थी कि इस विभाग में स्थायी डाक्टर के अलावा जूनियर पदों पर भी तैनाती की मांग उठी थी, लेकिन केजीएमयू कुलपति ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब देखा जाए तो जल्द ही 25 मार्च को सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. साकेत कुमार से पहले नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. संत पांडेय, यूरोलॉजी के डा. मनमीत कुमार, नर्सिंग की डॉ. फौजिया जोवद ,क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर कीर्ति मोहन के अलावा रेडियोडायग्नोसिस विभाग की डॉ. अंजुम सईद तथा आर्थोपेडिक विभाग के डॉ. विनीत कुमार भी शामिल है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगरीबी यहां भी डालती है असर…..
Next articleदेशी तरीके से आहार में एंटी आक्सीडेंट की बढ़ाये मात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here