बिजली गुल, डाक्टर गायब… मरीज बेहोश

0
708

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओल्ड ओपीडी में बुधवार सुबह से बिजली गायब होने से मरीज व तीमारदार बेहाल हो गये। पर्चा काउंटर पर मरीज-तीमारदारों की लंबी-लंबी लाइन सुबह से लगी, तो समय से डॉक्टर व स्टॉफ न आने पर मरीज-तीमारदार आक्रोशित हो गये। इस बीच उमस से एक महिला मरीज बेहोश हो गयी। ओपीडी में बिजली न आने से डॉक्टर नहीं पहुंचे, तो तीमारदारों ने हंगामा मचा दिया। केजीएमयू प्रशासन के अधिकारियों ने अंदरुनी फाल्ट को दूर कराकर बिजली की आपूर्ति शुरू हुई। करीब दस बजे डॉक्टर पुरानी ओपीडी में बैठे।

बताते चले कि ओल्ड ओपीडी में एआरटी सेंटर, नेत्र रोग विभाग, ईएनटी विभाग, मेडिसिन विभाग समेत अन्य विभाग की ओपीडी चलती है। जहां पर हर रोज करीब चार से पांच हजार मरीज आते हैं। बुधवार सुबह दूर-दराज से आए तमाम मरीज अपने-अपने डॉक्टरों की ओपीडी कमरे बाहर कतार में लग गए। ओपीडी में बिजली नही आ रही थी। इस लिए अंधेरा छाया था। कर्मचारी डॉक्टर की ओपीडी के कमरे खोलकर गायब हो गए। वहीं डॉक्टर भी करीब दस बजे तक ओपीडी में बिजली गुल होने से नहीं आए।ओपीडी में एसी-पंखा बंद होने से वहां पर उमस का माहौल बना था। इस दौरान एआरटी सेंटर में कतार में खड़ी एक महिला मरी गश खाकर गिर गई।

लोगों ने पानी मुंह पर डालकर उसे होश में लाए और कुर्सी पर बिठाया। करीब दो घंटे तक डॉक्टर के न आने पर मरीज-तीमारदार गर्मी से बेहाल हो गए। आक्रोशित तीमारदारों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों ने अधिकािरयों को सूचना दी। इसी बीच पहुंचे इंजीनियरों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त की, जिसके बाद वहां पर ओपीडी में मरीजों के देखने का काम शुरू हो सका। केजीएमय प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि कुछ देर के लिए वहां पर बिजली गुल हुई थी। जिसे जाकर इंजीनियरों ने ठीक कर दिया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleड्रेस कोड नही, होगी कार्रवाई: लोहिया संस्थान
Next article80 प्रतिशत बिना सर्जरी के हो सकता है दिल का इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here