अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंडोक्राइन सर्जरी, रेडियोथेरेपी विभाग एवं लायंस क्लब, लखनऊ सेंचुरी से संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ इंडोक्राइन सर्जरी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 पूजा रमाकांत द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया।
प्रथम उदबोधन में राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट की इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ0 रोमा प्रधान द्वारा स्तन कैंसर के स्वयं परीक्षण चिकित्सीय परीक्षण एवं मेमोग्राफी के बारे में जानकारियां दी। इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के मा0 कुलपति प्रो0 एम0एल0बी0भटट् ने माहवारी को लेकर समाज में फैले भ्रम को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। मा0 कुलपति जी ने कहा कि नियमित माहवारी से ही महिलाओं का शारीरिक विकास होता है और इसी प्रक्रिया के माध्यम से एक महिला के मां बनने की शुरूआत होती है। माहवारी महिलाओं के लिए कोई शर्म का विषय नहीं अपितु मां बनने का सौभाग्य है। इसके साथ ही उन्होंने माहवारी के दौरान महिलाओं को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की।
इंडोक्राइन सर्जरी के डॉ0 आनन्द मिश्रा ने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही के0जी0एम0यू0 के आर्थोडोंटिक्स विभाग की डॉ0 दीप्ति शास्त्री ने कहा कि मुंह की साफ-सफाई से सामान्य रोग पाइरिया से लेकर कैंसर तक से बचा जा सकता है। इस अवसर पर के0जी0एम0यू0 पर्यावरण विभाग की डॉ0 कीर्ति श्रीवास्तव द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अनउपयुक्त साड़ियों से बने थैले रोगियों एवं तीमारदारों को प्रदान किए गए।
पित्त की थैली के कैंसर के बारे में सर्जिकल ओंकोलॉजी विभाग के डॉ0 समीर गुप्ता ने बताया कि बहुत दिनों तक पित्त की थैली में पथरी को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। भविष्य में यह कैंसर का रूप ले सकता है। पैथालॉजी विभाग की डॉ0 चंचल राणा ने बताया कि अब स्तन कैंसर के टुकड़े की जांच से यह बता पाना संभव है कि इसके उपचार में कौन सी दवाई कारगर सिद्ध होगी। ऐनेस्थीसिया विभाग की डॉ0 शेफाली ने शल्य चिकित्सा के दौरान दिए जाने वाली बेहोशी की दवाओं के प्रभाव तथा दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
लायंस क्लब लखनऊ सेंचुरी के डॉ0 रामा शंखधर ने माहवारी के दौरान साफ-सफाई के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।
लायंस क्लब लखनऊ सेंचुरी के डॉ0 रमाकांत ने महिलाओं से जुड़े कई रोचक कहानियां व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत की।
श्रीमती शोभा शुक्ला ने बताया कि महिलाओं का स्वास्थ्य न्याय का विषय है जिसमें लापरवाही दंडनीय होनी चाहिए।
डॉ0 सत्येन्द्र शभलोक ने बताया कि अब महिलाएं रक्षा के क्षेत्र में भी दिनों दिन प्रगति कर रहीं है और आने वाले समय में सेना के अंदर लिंग भेद के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। कार्यक्रम के अंत में डॉ0 पूजा रमाकांत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपने सहभागी रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ0 सुधीर सिंह को हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ0 बी0के0ओझा, ट्रॉमा सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ0 संदीप तिवारी, डॉ0 परवेज, डॉ0 राजीव गुप्ता, डॉ0 तीर्थराज तथा डॉ0 श्रद्धा ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












