दूसरे दिन भी अवकाश पर इमरजेंसी फुल

0
627
Medicalexpo

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शिवरात्रि पर्व पर सोमवार को ओपीडी बंद रही। इसके कारण काफी संख्या में मरीज ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी पहुंच गये। इसके कारण यहां पर मरीजों की भीड़ काफी हो गयी अौर मरीज वेंटिग में आ गये। इसी प्रकार बलरामपुर, सिविल लोहिया व अन्य सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी मरीजों से फुल हो गयी। दरअसल रविवार को अस्पतालों की ओपीडी बंद होने व सोमवार को शिवरात्रि पर्व के कारण ओपीडी के चलते इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी। इमरजेंसी में आने वाले सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज थे।

स्वाइन लू का कहर बढ़ा हुआ है, वहीं पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए परिवर्तन के चलते लोग बीमार हो रहे हैं, जिस कारण सर्दी, जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या भी केजीएमयू व अन्य सरकारी अस्पतालों में बढ़ी है। केजीएमयू में ओपीडी पूरी तरह से बंद रही। इसके कारण इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। ज्यादातर मरीज भर्ती होना चाहते थे, लेकिन जिनकी हालत गंभीर थी। उन्ही मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में सोमवार को सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखने को मिली।

वहीं सरकारी अवकाश के कारण अस्पतालों की ओपीडी से सेवाएं 12 बजे ही बंद हो गयी। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुचारू रूप से न चलने से मरीजों दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को अवकाश के कारण जहां ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं वहीं सोमवार को शिवरात्रि पर्व के कारण ओपीडी 12 बजे तक ही चली, जिस कारण मरीजों को इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिल सका। कई मरीजों को तो बिना इलाज के लिए लौटना पड़ा, तो कई मरीज की हालत बिगड़ने पर उन्हें इमरजेंसी में दि ााया गया। जिस कारण इमरजेंसी में भी खांसी भीड़ रही।

बलरामपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ऋषि सक्सेना ने बताया कि सोमवार को सरकारी अवकाश होने के चलते ओपीडी सुबह 12 बजे बंद हो गई थी। इसके कारण मरीजों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मंगलवार को ओपीडी अपने निर्धारित समयानुसार ही चलेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआईएमए ने पुलवामा में शहीद हुए परिजनों को दिया 2 लाख की आर्थिक मदद
Next article7 जिले व 15 गांव केजीएमयू के हेल्थ रडार पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here