लखनऊ। पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद हुए अजीत कुमार आजाद के परिजनों को उन्नाव जाकर इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) लखनऊ शाखा के पदाधिकारियों ने दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। आईएमए सदस्यों ने यह दो लाख रुपये एकत्र किये थे। आईएमए लखनऊ ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर शहीद के परिजन उनसे मेडिकल सम्बधी परेशानी के लिए मदद मांगते है, तो वह तैयार है।
आईएमए के सचिव डा. जेडी रावत ने बताया कि सभी सदस्यों से एकत्र किये गये दो लाख रुपये एकत्र करने के बाद चेक के माध्यम से उन्नाव जाकर शहीद अजीत कुमार आजाद की मीना गौतम को उनके निवास पर जाकर प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों को यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में मेडिकल सम्बधी परेशानी के लिए कभी भी आईएमए लखनऊ शाखा से सम्पर्क किया जा सकते है। डा. रावत ने बताया कि उनके साथ आईएमए के अध्यक्ष डा. जेडी रावत, पूर्व अध्यक्ष डा. पीके गुप्ता, डा. रूखसाना खान, डा. उर्मिला सिंह,डा. सरिता सिंह, डा. अनिल कुमार त्रिपाठी, डा. जावेद खान, डा. राकेश कुमार आदि शामिल थे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












