Advertisement
Home Medical News हार्ट, लिवर समेत सभी आर्गन थे विपरीत दिशा में

हार्ट, लिवर समेत सभी आर्गन थे विपरीत दिशा में

0
859

लखनऊ। बिहार की शगुन (26)के पैंक्रियाज के ट्यूमर का जटिल ऑपरेशन कर पीजीआई के डॉक्टरों ने सफल आपरेशन किया है। यही नहीं शगुन का हार्ट, लिवर समेत सभी आर्गन विपरीत दिशा में थे। इसको सर्जरी के साथ ही ठीक किया गया। युवती पेट दर्द की शिकायत लेकर पीजीआई पहुंची थी। सीटी स्कैन में युवती के सारे अंग उल्टी दिशा में होने से डॉक्टर अचंभित थे। इसके बावजूद पीजीआई के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉ. आनंद प्रकाश की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम ने इस केस को चुनौती के तौर पर लिया। युवती का सफल आपरेशन किया। युवती को पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। अब युवती पूरी तरह से स्वस्थ्य है।

पीजीआई गेस्ट्रो सर्जरी के डॉ. आनंद प्रकाश ने बताया कि सभी अंग उल्टी दिशा में होने की वजह से आपरेशन करना बेहद मुश्किल था। पैक्रियाज छोटा स्टोन भी था। डॉ. प्रकाश बताते हैं कि आपरेशन के लिए जो भी उपकरण प्रयोग किये जाते हैं। वह सामान्य इंसान के हिसाब से बने हैं। ऐसे में जब सभी अंग उल्टी दिशा में हो तो इन उपकरणों से ऑपरेशन करना मुश्किल था। डॉ. आनंद प्रकाश बताते हैं कि दस लाख लोगों में से एक के अंग विपरीत दिशा में होते हैं। पीजीआई में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन किया। डॉ. आनंद प्रकाश के अलावा रेजीडेंट डॉक्टर विश्वनाथ, डॉ. सोमनाथ, डॉ.
अशोक कनौजिया के अलावा कई डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआशा संगनी गयी आगरा, एनएचएम की विभिन्न गतिविधियों को देखेगा दल
Next articleसीएमओ नहीं कर सकते डॉक्टर का तबादला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here