प्रदेश का पहला गठिया उपचार एवं शोध के लिए उन्नति केंद्र बनेगा

0
680

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय को बजट मेंं बड़ा तोहफा दे दिया है। आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए बजट में यहां गठिया उपचार एवं शोध के लिए उन्नति केंद्र की स्थापना की हरी झंडी दे दी गयी है। अगर देखा जाए तो यह प्रदेश में यह पहला शोध केंद्र होगा। इस केंद्र के लिए राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ने करीब 45 लाख की परियोजना बनाई थी , जिसमेंं सरकार ने 38.54 लाख रुपया स्वीकृत किया है।

इसमेंं वेतन के लिए 10.54 लाख, कार्यालय व्यय .50 हजार लेखन सामग्री 50 हजार, फर्नीचर एवं उपकरण के लिए 10 लाख, मनीश और संयत्र के लिए 14 लाख, औषधि एवं रसायन के लिए दो लाख और अन्य व्यय मेंंएक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस बारे में राजकीय आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डा. एसएस बेदार ने बताया कि राजधानी में इस प्रकार का पहला केंद्र की स्थापना हो रहा है। होने से पूरे प्रदेश को फायदा मिलेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleअटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय
Next articleपीजीआई के विकास में कम पड़ेगा बजट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here