Advertisement
Home Medical News समय पर इलाज नहीं मिला स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

समय पर इलाज नहीं मिला स्वाइन फ्लू मरीज की मौत

0
777

लखनऊ। तमाम दावों के बाद भी स्वाइन फ्लू मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से बलरामपुर अस्पताल के बीच बारह घंटे की परिक्रमा के बाद भी स्वाइन लू का संदिग्ध मरीज नहीं मिला आैर शुक्रवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में वेंटीलेटर खाली न होना बताकर देकर बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर हालत बिगड़ी तो होने पर उसे वापस ट्रॉमा भेजा गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

हरदोई के ग्राम गौरखेड़ा का रहने वाला ललित (18) दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसे बुखार होने के साथ ही सांस लेेने में तकलीफ होने लगी। बृहस्पतिवार को ललित ने परिजनों को तबियत खराब होने की बात फोन पर जानकारी दी। परिजनों ने उसे हरदोई वापस बुला लिया। परिजन उसे लेकर हरदोई स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल करने के बाद हालत गंभीर बताकर केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे तीमारदार मरीज को लेकर कैजुल्टी में पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कराई। पिता रामविलास का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर में कई विभागों में चक्कर लगाने बाद उसे शुक्रवार तड़के वेंटीलेटर न खाली होने की बात कही गयी अौर बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। यहां पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने मरीज की केस हिस्ट्री देखने के बाद लक्षण के आधार पर उसे स्वाइन लू होने की आशंका जतायी। डाक्टरों के अनुसार मरीज की हालत गंभीर देख उसे वेंटीलेटर की जरूरत बतायी आैर केजीएमयू वापस भेज दिया। परिजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जल्दी से किसी तरह एंबुलेंस से लेकर उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां कैजुल्टी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में एक वेंटीलेटर था, इसके बाद खाली होने बाद भी नहीं दिया गया। इलाज में हुई लापरवाही व से उसके बेटे की जान चली गई।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article9 वर्षीय बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट सफल
Next articleकेजीएमयू रेजीडेंट स्वाइन फ्लू की चपेट में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here