Advertisement
Home India विहिप के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया पंचतत्व में विलीन

विहिप के पूर्व प्रमुख विष्णु हरि डालमिया पंचतत्व में विलीन

0
1261

न्यूज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का पार्थिव शरीर आज शाम देहांत हो गया। श्री डालमिया 91 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार थे। वह काफी समय से दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। 13 जनवरी को उन्हें घर लाया गया था। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दिल्ली के गोल्फ लिंक स्थित आवास ‘राधा रस धाम” पर अंतिम सांस ली।

श्री डालमिया का पार्थिव शरीर अपरान तीन बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे दिल्ली के निगम बोध घाट किया गया। श्मशानस्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी, विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंहल तथा संघ एवं विहिप के वरिष्ठ नेता और तमाम शीर्ष उद्योगपति उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एवं विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विष्णु सदाशिव कोकजे ने शोक व्यक्त किया है। न्यायमूर्ति कोकजे ने कहा कि श्री डालमिया अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण की अधूरी साध लेकर चले गये। उनके अधूरे सपने को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री डालमिया श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में थे। उनका जन्म 17 जनवरी 1928 को राजस्थान के झुंझनू जिले के चिडावा में हुआ था। जाने माने डालमिया उद्योग समूह के उद्योगपति श्री डालमिया व्यापार जगत की विख्यात संस्थाओं के सदस्य एवं पदाधिकारी रहे। वह 1979 में विहिप से जुड़े तथा उपाध्यक्ष, कार्याध्यक्ष के बाद 2005 तक अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। वह लंबे समय तक मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्ण जन्मस्थान के प्रबंध न्यासी रहे। उन्होंने गायों और गरीबों की सेवा में जीवनपर्यंत योगदान दिया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलखनऊ के SIPS, चरक पैथोलॉजी सहित प्रदेश के निजी अस्पतालों में इनकम टैक्स की छापा
Next articleराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया दैनिक ई-न्यूज लेटर ‘स्वास्थ्य दर्पण’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here