Advertisement
Home Medical News 10 दिन में स्वाइन फ्लू 19 मरे यहां

10 दिन में स्वाइन फ्लू 19 मरे यहां

0
795

न्यूज – बीते 10 दिन में राजस्थान में स्वाइनफ्लू से मरने वालों की संख्या बढकर 19 हो गई है। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष एक जनवरी से 10 जनवरी तक राज्य में 2,010 मरीजों की स्वाइनफ्लू की जांच में 507 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई। इनमें से 19 मरीजों की इस बीमारी के कारण मौत हो गई। बृहस्पतिवार को राज्य में 350 मरीजों की स्वाइनफ्लू जांच में 78 मरीजों में इसकी पुष्टि हुई।

आंकड़ों के अनुसार जोधपुर में स्वाइनफ्लू से पीड़ित नौ मरीजों, नागौर, सीकर, कोटा में दो-दो मरीजों आैर अजमेर, टोंक, जालौर, आैर राजसमंद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि रोगी को तुरन्त उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों में दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई है आैर मेडिकल तथा पैरा मैडिकल स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

शर्मा ने बृहस्पतिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। राज्य में स्वाइन फ्लू के फैलते प्रकोप को लेकर उन्होंने कहा कि अगर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लिया जाये तो यह रोग लाइलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि आमजन को इस रोग के प्रति जागरुक करने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि रोग के बढ़ने से पहले ही सचेत रहकर इसका इलाज करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के प्रति सरकार तथा विभाग पूरी तरह संवेदनशील होकर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयहां निर्माण कार्य पूरा न होने पर चेतावनी
Next articleजल्द ही यहां दिखेगी देश की सबसे तेजी से दौड़ने वाली ट्रेन-18

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here