Advertisement
Home India वायुगुणत्ता गंभीर : दिल्ली में घर से नहीं निकले व निजी गाड़ियों...

वायुगुणत्ता गंभीर : दिल्ली में घर से नहीं निकले व निजी गाड़ियों से करें परहेज

0
978

न्यूज। दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर” श्रेणी में चली गयी है। इसके बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नीत कार्य बल ने लोगों को सलाह दी है कि वे अगले तीन से पांच दिन तक घर से बाहर निकलने से बचे आैर निजी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज करें। जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि दिल्ली में रविवार को साल में दूसरी बार प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा। मौसम संबंधी स्थितियों की वजह से आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर” श्रेणी में बनी रह सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े बताते हैं कि समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 446 रहा जो ‘गंभीर” श्रेणी में आता है। केंद्र के वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों में यह 471 रहा।
पीएम 2.5 के ‘गंभीर एवं आपात” श्रेणी में पहुंचने के मद्देनजर शनिवार को सीपीसीबी नीत कार्यबल ने बैठक की।
पीएम 2.5 का स्तर अधिक होने पर घर से निकले पर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है आैर स्ट्रोक का खतरा बढ सकता है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकारण ने बैठक में कई सिफारिशें की हैं जिसमें एजेंसियों को हिदायत दी गई है कि वे पहले से तय किए गए उपायों को लागू करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई में तेजी लाएं, खासतौर पर, गाड़ियों के उत्सर्जन आैर बायोमास जलाने पर लगाम लगाएं। अन्य सिफारिशों में, संबंधित एजेंसियां से कहा है कि उन जगहों पर निगरानी बढाएं जहां आैद्योगिक कचरा डाला जाता है या जलाया जाता है। निगरानी खासतौर पर उन इलाकों में बढाई जाए जहां प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है। इसके साथ ही पानी का छिड़काव किया जाए आैर यातायात पुलिस सुगम यातायात सुनिश्चित करे।

सीपीसीबी ने कहा कि कार्यबल ने लोगों से निजी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करने का अनुरोध किया है, विशेष रूप से, डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग करने से बचने को कहा। इसके अलावा, लोगों से अपील की है कि वे अगले तीन से पांच दिन के दौरान कम से कम घर से निकलें, खासतौर पर वो लोग जिन्हें सांस की बीमारी है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि हल्की हवा चलने आैर कम तापमान का काल अभी अगले तीन-चार दिन जारी रहेगा। इस वजह से प्रदूषकों का छितराव नहीं होगा आैर अगले दो-तीन दिन तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर” श्रेणी में बनी रह सकती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपीएनबी का विशेष कार्ड कुंभ मेले के लिए जारी
Next articleवायु प्रदूषण से फेफड़े में कैंसर का खतरा : डॉ.वी़ पी़ सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here