लखनऊ। मेयो मेडिकल सेंटर गोमती नगर द्वारा चलाये जा रहे जन स्वास्थ अभियान में लगाए गए फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प में एक हज़ार से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैम्प में पंजीकृत लोगों को इलाज में 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गयी। हॉस्पिटल द्वारा शुरू हुए अभियान के पहले चरण में तीन दिन क्रमशः लोहिया पार्क, जेनेश्वर मिश्र पार्क व रोहतास प्लुमेरिया अपार्टमेंट्स में फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया। प्रातः 8 बजे से चलने वाले कैम्प में 1000 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कैम्प में पंजीकृत लोगों को अस्पताल में चलने वाली ओपीडी में 10 प्रतिशत की छूट दी गयी। इस संबंध में मेयो मेडिकल सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मधुलिका सिंह ने बताया कि कैम्प में पंजीकृत ( ऑन स्पॉट) के इलाज के लिए विशेष पैकेज बनाया गया है। कैम्प की तारीख से एक सप्ताह के अंदर अस्पताल में आने वालों को ओपीडी व आईपीडी ( भर्ती होने पर) 10℅ की छूट दी जायेगी। इसके अतिरिक्त 500 रुपये शुल्क दे कर पंजीकृत कराने वालों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।
इसमें पंजीकृत व्यक्ति को पूरे साल ओपीडी व आईपीडी में 10℅ छूट दी जाएगी। डायरेक्ट स्निग्धा सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल ने कैम्प में पंजीकृत लोगों को पैथोलोजी में भी विशेष छूट देने के लिए पैकेज बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि इन पंजीकृत लोगो को हॉस्पिटल में होने वाली डिलीवरी ( प्रसव) पर भी विशेष रूप से छूट दी जाएगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












