Advertisement
Home India एम्बुलेंस से विदेशी शराब बरामद

एम्बुलेंस से विदेशी शराब बरामद

0
947

न्यूज। आपने अभी तक एम्बुलेंस से मरीज के शिफ्ट करना सुना होगा, परन्तु शराब बंदी के बाद पियक्ड़ों ने नया तरीका खोज लिया है। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। इस एम्बुलेंस पर उत्तर प्रदेश का नम्बर दर्ज पाया गया है। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी शराब तस्कर एम्बुलेंस से शराब लेकर आने वाले हैं। इसी आधार पर बनकटवा के निकट विभाग की टीम ने कल देर रात घेराबंदी कर एम्बुलेंस से 60 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि मौके पर से दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। एम्बुलेस को जब्त कर लिया गया है, जिस पर उत्तर प्रदेश का नम्बर अंकित है। इसके बाद नम्बर के आधार पर एम्बुलेंस के मालिक की तलाश शुरू कर दी गयी है। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों को जेल भेज दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleनिजी क्षेत्र के डाक्टर भी टीबी मरीजों का नोटिफिकेशन जारी करें
Next articleबर्डफ्लू : यहां चार गांवों की मुर्गियों को मारने के आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here