बर्डफ्लू : यहां चार गांवों की मुर्गियों को मारने के आदेश

0
845

न्यूज। जीका व निपाह वायरस के बाद अब वल्र्ड फ्लू का प्रकोप दिखने लगा है। ओडिशा सरकार ने पोल्ट्री के पक्षियों के नमूनों में एच वन एन वन विषाणु का पता चलने के बाद पुरी जिले में चिल्का झील के नजदीक स्थित चार गांवों में मुर्गियों को मारने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। मत्स्य पालन आैर पशु संसाधन विकास सचिव विशाल गगन ने बताया, ”प्रभावित क्षेत्र से चारों तरफ एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का सुझाव पुरी के कलेक्टर को दिया गया है। मारने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी।””

पुरी के कलेक्टर जे पी दास ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र से 10 किलोमीटर चारों तरफ के क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों के लाने ले जाने आैर बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों आैर स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए अंडों की आपूर्ति रोकने के आदेश उन्होंने जारी किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मुर्गियों को मारने के लिए कम से कम आठ टीमें बनायी गयी हैं।

जिले के कृष्णप्रसाद विकासखंड में 20 हजार मुर्गियों आैर कौव्वों के मरने के बाद बर्डफ्लू का संदेह हुआ था। मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. गिरजा पटनायक ने बताया कि पक्षियों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भेजा गया। नमूनों की जांच में ए1एन1 विषाणु की पुष्टि हुई। प्रभावित क्षेत्र चिल्का झील से सटा हुआ है, जहां सर्दियों के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। वन आैर पशु चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त टीम को झील में नलबाना की तरफ भेजा गया था, जिसने करीब 150 प्रवासी पक्षियों की बीट को एकत्र किया हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएम्बुलेंस से विदेशी शराब बरामद
Next articleएम्स के भत्ते कटने के विरोध में चला जागरूकता अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here