Advertisement
Home Medical News एक्सीडेंट में हाथ कटा, मैकेनिकल हैंड लगाकर दे दी न्यू लाइफ

एक्सीडेंट में हाथ कटा, मैकेनिकल हैंड लगाकर दे दी न्यू लाइफ

0
1397

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्साविश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकिल मेडिसिन एंड रिहैब्लिटेशन (लिंब सेंटर) विभाग में दिव्यांग मरीज को मैकेनिकल हैंड लगाए गए हैं। मरीज के कोहनी के ऊपर तक का हाथ एक दुघर्टना में कट गया था। मैकेनिकल हैंड लगने के बाद मरीज को नयी जिंदगी मिल गयी है। जबकि डॉक्टरों ने उसे सिर्फ कॉस्मेटिक हाथ लगाने की परामर्श दिया था। इससे वह दिनचर्या के काम कर सकता है।

बताते चले कि बहराइच निवासी कैसरगंज निवासी रईस का 27 जून को रोड एक्सीडेंट में हाथ कट गया था। घटना के बाद परिजन मरीज को ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद गैंगरीन होने कारण से कोहनी के ऊपर से उसका हाथ काट दिया। 29 अक्टूबर को मरीज को कटे हाथ के आगे की जांच व कृत्रिम अंग के लिए लिंब सेंटर भेजा गया। यहां पर मरीज के स्किन ग्रांफ्टिंग की गई थी, जिसकी वजह से उसकी कोहनी की मांसपेशियां अच्छी स्थिति में नहीं थी।

डीपीएमआर के प्रमुख डॉ. अनिल कु मार गुप्ता ने मरीज की मांसपेशिया ठीक करने के अलावा मजबूत करने की दवाएं दी। इसके बाद कार्यशाला के प्रभारी व कृत्रिम अंग तकनीकी विशेषज्ञ अरविंद निगम के नेतृत्व में प्रॉस्थेटिस्ट शगुन सिंह तथा टेक्नीशियन बिमलेश यादव ने एक माह के समय में मरीज की मांसपेशियां मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकार से व्यायाम कराया। इसके बाद जांच करते हुए मरीज को फंक्शनिंग मैकेनिकल हैंड लगाया गया। जो कि एक सटीक तरीके से लग गया। अब मरीज अब हल्की-फुल्की चीजें उठा और रख सकता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleलोहिया संस्थान में संविदा कर्मियों का उत्पीड़न हुआ
Next articleकेजीएमयू कर्मियों ने कुलसचिव को घेर कर किया प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here