शरीर के यह है चार शत्रु, बच कर रहें

0
623

लखनऊ – स्वस्थ शरीर के चार सफेद खाद्य पदार्थ दुश्मन है। इनमें चीनी, नमक, मैदा और घी शामिल है। जीवन शैली में इन चारों चीजों का प्रयोग कम से कम प्रयोग किया जाना चाहिए। विश्व मधुमेह दिवस पर यह परामर्श विशेषज्ञ डा. कौसर उस्मान ने दी। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आयोजित लायंस क्लब और इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी विशेषज्ञ में डॉ कौसर उस्मान ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति के चार सफेद शत्रु हैं, चीनी, नमक, मैदा और घी। उन्होंने इन चारों चीजों का प्रयोग कम से कम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज का शिकार हो जाये तो उसे डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए किसी विशेषज्ञ को अवश्य दिखाना चाहिये जिससे कि डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए दवा और खाने-पीने की सलाह के अनुसार ही मरीज को चलना चाहिये।

उन्होंने कहा कि चूंकि डायबिटीज होने के कारण कई अन्य रोग होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए इसमें लापरवाही न दिखाते हुए किसी विशेषज्ञ की सलाह से नियमित दवा तथा संयमित भोजन करना चाहिए। पैरामेडिकल एवं प्रोफेसर ऑफ सर्जरी डॉ विनोद जैन ने बताया कि डॉ जैन ने बताया कि डायबिटीज के द्वारा ह्मदय रोगए ब्रोन स्ट्रोक, अंधापन, किडनी का फेल हो जाना तथा यहां तक की पैरों की भी हानि हो सकती है। उन्होंने बताया कि टाइप-2 डायबिटीज से बचाव किया जा सकता है।

आजकल कम उम्र में ही डायबिटीज के रोगियों की सं या बढ़ती जा रही है, जिसका मुख्य कारण उनकी जीवनशैली में परिवर्तन तथा मानसिक तनाव है। डा जैन ने बताया कि डायबिटीज से ग्रसित होने से बचने के लिए जीवनशैली में कुछ सरल उपाय अपनाकर इससे बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, जो लगभग 300 मिनट प्रति सप्ताह, नियमित नींद, संतुलित आहार एवं खेलकूद में भाग लेने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। प्रो रमाकांत ने बताया कि आजकल की व्यस्त जीवनशैली एवं तनाव भी डायबिटीज का मु य कारण है। इससे बचने के लिए अपने आसपास का माहौल शांतिपूर्ण एवं तनावमुक्त बनाना होगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलाइफ स्टाइल बना रही है डायबिटीज रोगी: डा. नरसिंह वर्मा
Next articleप्रदेश के फार्मेसिस्ट आज करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here