बच्चों की बीमारियों पर देश – विदेश के विशेषज्ञ देंगे परामर्श

0
676

लखनऊ – प्रदेश पेडिकान के तत्वधान में आगामी 16 नवंबर से 18 नवंबर तक 39 वां स्टेट कांफ्रेंस ऑफ इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे पूरे देश से हजारों बाल रोग विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में 0 से 18 साल तक के बच्चों की हर समस्यों व बीमारीयों पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही कांफ्रेंस में नये बाल रोग विशेषज्ञों को बच्चों के साथ व्यवहार उनके इलाज में आयी नयी तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित संयोजक डॉ. आशुतोष वर्मा ने बताया कि यूपी पेडिकान उत्तर प्रदेश बाल रोग विशेषज्ञों की एक वार्षिक कांफ्रेंस है जिसमे लगभग ढेड़ हजार डॉक्टर्स आ रहे है। ये डॉक्टर्स सरकारी और गैर सरकारी सभी जगहों से है,ं जो नवजात बच्चों में आ रही नई नई बीमारियों और उनसे ठीक होने की नई- नई तकनीकों विषय में इस कांफ्रेंस में चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों में पेट दर्द, कार्डियक,श्वसन व अन्य बीमारियों पर चर्चा की जाएगी।

लखनऊ एकेडमी आफ इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अध्यक्ष डॉ आर आहूजा ने कहा कि इस कांफ्रेंस का सबसे जरुरी मुद्दा निमोनिया की बीमारी है क्योकि सबसे ज्यादा नवजात बच्चों की मृत्यु का कारण निमोनिया होता है। जिसमे हम ये चर्चा करेंगे कि कैसे हम बच्चों को बचाएं निमोनिया से हो रही उनकी मृत्यु दर को कैसे कम किया जाएँ। इसके आलावा दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा है बच्चों के पेट ख़राब होने का है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडायबिटीज डे की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम
Next articleफाइलेरिया उन्मूलन अभियान आज से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here