ठंड में छुट्टी घटने से केजीएमयू डाक्टर हैरान

0
908

लखनऊ । ठंडी की छुट्टी को लेकर अभी से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन व चिकित्सक शिक्षकों के बीच घमासान मच गया है। ठंडी की छुट्टी को 15 दिनों से कम करके नौ- नौ दिन का कर दिया गया है। कुलसचिव कार्यालय से जारी शीतकालीन अवकाश के लिए विकल्प मांगे गये पत्र में नौ दिन के अवकाश का जिक्र किया गया है। इससे नाराज केजीएमयू टीचर्स एसोसिएशन ने कुलसचिव को पत्र भेज कर नियमानुसार 15 दिन का शीत अवकाश का उपयोग करने मांग की है आैर संसोधित पत्र जारी करने का अनुरोध कि या है।

कुलसचिव कार्यालय से जारी पत्र में शीतकालीन अवकाश के लिए चिकित्सक शिक्षकों से विकल्प मांगा गया है। इस पत्र में अवकाश के दिनों की अवधि मात्र नौ – नौ दिन ही दो अवधि बतायी गयी है। जब कि टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि केजीएमयू की प्रथम परिनियमावली की धारा -11.07(2) में स्पष्ट कहा गया है कि केजीएमयू के चिकित्सक शिक्षक केवल एक महीने की गर्मी का अवकाश व 15 दिन का शीतकालीन अवकाश का उपयोग करने का हकदार होगा। ऐसे में अधिनियम, परिनियमावली में नीहित प्राविधानों का अनुपालन करना बाध्यकारी है। इस लिए एक महीने के अवकाश को 15 -15 दिनों के उपायोग के लिए संसोधित आदेश जारी करने का आदेश दिया जाए। कु लसचिव के अलावा कुलपति को भी एक पत्र भेज की मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleजांच में मिलावटी ब्लड में मिला गंभीर संक्रमण
Next articleस्वास्थ्य व्यवस्था अब पटरी पर आ रही: स्वास्थ्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here