जांच में मिलावटी ब्लड में मिला गंभीर संक्रमण

0
719

लखनऊ। 26 अक्टूबर को एसटीएफ ने मिलावटी ब्लड बैंक का संचालन करने वाले पांच लोगों को पकड़ा था। इसके बाद विभिन्न स्थानों को दबिश के बाद काफी संख्या में मिलावटी ब्लड बरामद किया था। इस दौरान मिलावटी ब्लड के नमूनों को जांच के लिए पीजीआई की लैब को भेजा गया था। बताया जाता है कि पीजीआई की लैब ने मिलावटी ब्लड में संक्रमण पाया है, जिसके अनुसार किसी को भी ब्लड चढ़ने पर मरीज को परेशानी हो सकती थी। बताते है कि एफएसडीए ने इस रिपोर्ट को एसटीएफ को भेज दिया है।

बताते चले कि 26 अक्टूबर को एसटीएफ ने पांच लोगों को पकड़ कर उनसे ब्लड को मिलावट करने वाले संसाधन को बरामद किया था। उन लोगों के पास ब्लड बैंग के अलावा विभिन्न ब्लड बैंकों के ब्लड बैक के लेवल, स्टैम्प, विभिन्न प्रकार के किट व अन्य संसाधन बरामद किया था। जिससे ब्लड में मिलावट की जाती थी। आम तौर पर यह लोग किसी से भी ब्लड लेकर उसमें स्लाइन मिलाकर बड़े ब्लड बैंक का लेबल लगा कर बिना रक्तदान करने वाले तीमारदारों को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था। एसटीएफ की टीम ने विभिन्न स्थानों से बरामद ब्लड को जांच के लिए पीजीआई की लैब को भेज दिया गया था।

सूत्र बताते है कि पीजीआई की लैब ने एफएसडीए को रिपोर्ट भेज दी है। बताते है कि रिपोर्ट में ब्लड में मिलावट के अलावा कई प्रकार के संक्रमण भी पाये है। बताते है कि अगर यह संक्रमित ब्लड किसी मरीज को चढ़ा दिया जाता तो उस मरीज को दिक्कत हो सकती थी। बताया जाता है कि एसटीएफ अब इस जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपूर्व आईएएस आर के मित्तल वेटिलेंटर पर, हालत गंभीर
Next articleठंड में छुट्टी घटने से केजीएमयू डाक्टर हैरान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here