बलरामपुर अस्पताल के क्षतिग्रस्त शौचालयों एवं स्नानगृहों की सुधरेगी सूरत

अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपए स्वीकृत

0
606

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के जर्जर पड़े शौचालय व स्नानगृहों की सूरत सुधरेगी। इनके जीर्णोद्वार के लिए सरकार ने दो करोड़ 12 लाख 17 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इसकी पहली किश्त जारी भी कर दी गई है। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नर्वेद सिंह ने दी।

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी, न्यू बिल्डिंग समेत अन्य विभागों में बने शौचालय व स्नान गृह का जीर्णोद्वार न होने से काफी समय से जर्जर हालत में थे। यहां तक कई स्नानगृहोंं में गेट तक की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में तीमारदारों को स्नान करने में काफी परेशानी आती थी। खासकर महिला तीमारदारों को। शासन ने बृहस्पतिवार को स्वीकृत धनराशि 2 करोड़ 12 लाख 17 हजार रूपये में से प्रथम किश्त 68 लाख 58 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी है। शासन ने हिदायत दी कि इस राशि का उपयोग स्नानगृह व शौचाल के निर्माण में किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता बेहद जरुरी – केजीएमयू
Next articleएक बार फिर राजीव मलिक ने केजीएमयू का परचम विश्व पटल पर लहराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here