कानपुर में एक पत्नी ने अपने पति को दरकिनार करते हुए अपनी मौसेरी बहन से विधिवत शादी कर ली है । बेचारे पति ने इसके बाद बहुत समझाने की कोशिश की परंतु पत्नी ने ज्यादा दबाव पड़ने पर जहर खाने की धमकी दे दी है । पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही अभी मामला सुलझा नहीं है । शादी को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । बताते चलें सुप्रीम कोर्ट द्धारा समलैंगिक संबंध को अपराध की श्रृणी से बाहर किए जाने के बाद कानपुर में यह पहला मामला है। युवक की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस चिकरघिन्नी बनीं हुई है। एसपी ग्रामीण ने भी पुलिस को आदेश दिए हैं कि किसी कार्रवाई से पहले विधिक राय भी ले ली जाए।
माना जा रहा है कि शिकायती दर्ज करने के बजाए पुलिस दोनों बहनों को समझाने का प्रयास करेगी। कोतवाली पुलिस मंगलवार की सुबह सरसैया घाट जाकर दोनों महिलाओं से मिली और उन्हें शादी तोड़ने के लिए बहुत समझाया पर वो टस के मस नहीं हुई। युवक ने बताया कि पत्नी की मौसेरी बहन ने शादी नहीं की। वो किराए के घर पर अकेले रहती थी और अक्सर हमारे घर आती-जाती रहती थी। कईबार परिजनों ने उन्हें अकेले विस्तर पर सोते देखा पर इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




