दो जूनियर डाक्टरों पर मुकदमा दर्ज

0
843

न्यूज डेस्क – सभी चिकित्सा संस्थानों में डाक्टरों के साथ मारपीट होने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। प्रदेश में गोरखपुर के गुलहरिया थाने की पुलिस बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कालेज के दो जूनियर डाक्टरों के खिलाफ मरीज के परिजनों से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इससे जूनियर डाक्टरों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मरीज के पति ने आरोप लगाया है कि साहपुर थाना क्षेा के इन्द्रप्रस्थ कालोनी निवासी चन्द्रवती देवी की पिछले नौ सितम्बर की रात तबीयत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

उनके लीवर में संक्रमण था। पति फतेहबहादुर सिंह द्वारा कई बार अनुरोध करने पर कोई भी डाक्टर नहीं आया। दूसरे दिन 10 सितम्बर को फतेह बहादुर के भतीजे शिवकुमार सिंह ने वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों के परिजनों के साथ लेकर डाक्टर के पास गये और डाक्टरों द्वारा नजर अंदाज करने पर शिवकुमार ने उच्च अधिकारियों एवं मुख्यमंाी से शिकायत की चेतावनी दी। इसी पर डाक्टर भडक गये और उन लोगों से मारपीट करने लगे और उनके पास से मोबाइल और अन्य सामान लूट लिए। मामले में मेडिकल कालेज के प्राचार्य की तहरीर पर उसी दिन परिजनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी।

उन्होंने बताया कि परिजन के तहरीर पर जूनियर डाक्टर राहुल सरीन, अकील अहमद, विजय कुमार, अभिषेक चन्द तथा मनोज कुमार के खिलाफ नामजद और अन्य सात अज्ञात डाक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleमरीजो के इलाज में कमी बर्दास्त नहीं होगी: सीएम
Next articleयहां के आहार में 80% प्रोटीन की कमी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here