Advertisement
Home Medical News यह कराने के लिए नही मिल रही एम्बुलेंस

यह कराने के लिए नही मिल रही एम्बुलेंस

0
1451

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में वर्षो से मरीजों का सीटी स्कैन कर रही मशीन को हटायी जा रही है। आज से वहां पर नई मशीन लगाने शुरू कर दिया गया है। सेंटर के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक मशीन को लगने में करीब तीन से चार दिन का लग जाएंगे। ऐेसे में ट्रॉमा मरीजों को जांच के लिए परिसर में ही दूसरे सेंटर पर भेजा जा रहा है, परन्तु तीमारदारों का आरोप है गंभीर मरीजों को भी जांच के लिए एंबुलेंस नहीं मुहैया कराई जा रही है।

ट्रॉमा सेंटर में निजी कंपनी की सीटी स्कैन मशीन काफी लम्बे समय से लगी है आैर काफी पुरानी होने के कारण आए दिन खराब हो जाती थी। बुधवार को मरीज का सीटी स्कैन जांच एक बार खराब हुई, तो दोबारा चल नहीं पायी। इंजीनियरों की टीम बुलाई गई मगर मशीन ठीक न हुई, जिसके बाद निजी कंपनी ने तत्काल दूसरी नई मशीन लगाने का निर्णय लिया। आनन-फानन में बृहस्पतिवार दोपहर नई मशीन ट्रॉमा सेंटर भी आ गई।

इस कारण ट्रॉमा सेंटर मे इलाज कराने आने वाले गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए लगभग तीन सौ मीटर दूर दूसरे सेंटर पर भेजने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में वहां पर मरीजों की भीड़ लग गई। जांच के लिए मरीज घंटों स्ट्रेचर पर बेहाल थे। परेशान तीमारदारों का आरोप है कि गंभीर मरीजों को एंबुलेंस तक जाने के लिए नहीं दी जा रही है। वह लोग खुद ही स्ट्रेचर पर धक्का लगाते हुए जा रहे है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि नई मशीन लग रही है, जल्द ही मरीजों को जांच की सुविधा यहां ही मिलेगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें. द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleतड़प रहा था, 6 घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं की सर्जरी
Next articleसैटेलाइट सेंटर देखने की जमीन देखने पहुंची केजीएमयू की टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here