क्वीनमेरी में जांच घोटाला, दबा रहे जिम्मेदार अधिकारी

0
622

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में लॉरी कार्डियोलॉजी में कैश और जांच काउंटर पर शुल्क में धोखाधड़ी के बाद क्वीनमेरी अस्पताल में भी जांच में एक आैर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इसमें जननी सुरक्षा योजना की निशुल्क योजना में न्यूरो की विभिन्न जांचें करा ली गयी। कम्प्यूटर में गणना में धांधली का खुलासा हुआ तो केजीएमयू अधिकारी लगातार मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका दावा है कि जांच करायी नही जा सकी थी।

स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की सभी जांचें निशुल्क करायी जाती है। बताया जाता है कि क्वीनमेरी अस्पताल मे आईटी सेल की कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से जननी सुरक्षा योजना का कार्ड बनवाया गया। इसके बाद मरीज की न्यूरो से जुड़ी बीमारियों की जांचे निशुल्क करा दी गयी। प्रथम जाचं में पाया गया कि महिला गर्भवती भी नहीं थी। इस प्रकरण की जानकारी अधिकारियों को हो गयी है।

आईटी सेल के अधिकारियों ने संविदा कर्मचारी से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की जा रही है। विभागीय सूत्रों की माने तो किसी दूसरे महिला कर्मचारी की लॉग इन आईडी से यह पर्चा बनाया गया है और सारी जांचें की गई हैं। लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग में विवाद को मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि क्वीन मेरी अस्पताल में मामला सामने आया है। कंप्यूटर से गलत जांच का मामला पकड़ में आ गया था। आईटी सेल ने पता लिया है कि किस कंप्यूटर से कार्य किया गया है। जांच की जा रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : नये खोजे गये जीन से ब्लड कैंसर का इलाज आसान
Next articleहजरतगंज में 4 मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here