फरियाद होती कबूल तो बच सकती थी जान

0
625

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में ट्रॉमा सेंटर की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था से शनिवार को युवक (40) की मौत हो गयी। बेहोशी में आये इस मरीज युवक को दो घंटे तक वेंटिलेटर नहीं मिल सका। तीमारदार मरीज को भर्ती कराने के लिए डॉक्टरों से फरियाद करते हुए विभागों की परिक्रमा करते रहे। इस बीच डाक्टरों ने वेंटिलेटर न होन की स्थिति में एम्बुबैग को खरीद कर लाने पर इलाज करने का दावा किया तो तीमारदारों ने आक्रोश व्यक्त किया। कोई नतीजा न देखने तीमारदारों ने रेफर करने के लिए कहा तो वह भी देर तक नहीं किया गया। तब तीमारदारों के सब्रा का बंाध टूट गया आैर उन सबने हंगामा कर दिया। उधर जब लोहिया अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ऐशबाग निवासी गणेश जायसवाल (40) को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से श्वसन प्रक्रिया में दिक्कत होने पर स्थानीय डाक्टरों ने इलाज किया। कुछ लाभ हुआ तो मरीज को घर ले आये, लेकिन रात करीब 11 बजे मरीज की हालत गंभीर हो गई। तत्काल उन्हें लेकर बलरामपुर अस्पताल गये, यहां डॉक्टरों ने मरीज को गंभीर बताते हुए लारी कार्डियोलॉजी ले जाने के निर्देश दिया। किसी प्रकार निजी वाहन से लेकर लारी कार्डियोलॉजी पहुंचे, पर यहां पर हार्ट की बीमारी न बताते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। हद तो तब हुई ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पर यहां डॉक्टरों ने मरीज को देखा तक नही।
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने कई बार क्रिटकल केयर व पांचवे फ्लेार पर वहां वेंटिलेटर की जानकारी लेने के लिए भेजा। डाक्टरों ने मेडिसिन विभाग भेज दिया तो यहां पर भी इलाज नहीं मिला। इस बिगड़ती तबियत को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा कि एंबुबैग खरीद कर लाओ। जान बचाने के लिए तीमारदार एबुबैग ले आए। उसके बावजूद भी मरीज को राहत नहीं मिली। काफी देर बाद लोहिया अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया गया।

वहां ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलायी लेकिन लोहिया अस्पताल ले जाने पर वहां के डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया तीमारदारों का कहना है कि अगर सही समय पर इलाज मिलता तो जान बच सकती थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू में स्व. अटल जी को भावभीनी श्रंद्धाजलि
Next article30 के बाद यह लक्षण दिखे तो हो सकता है ब्लड कैंसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here