यहां जनरल सर्जरी विभाग में बितायी थी कई राते अटल जी ने…

0
817

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी आैर लखनऊ के पूर्व मेयर पदमश्री डा. एस.सी राय का एक अटूट नाता रहा है। राजधानी में प्रवास के दौरान अटल बिहारी बाजपेयी उन आवास पर जरूर जाते थे। डा. राय ने ही मेडिकल कालेज में तैनाती के दौरान उनके पिता पं. कृष्ण बिहारी बाजपेयी का इलाज किया था। इसका जिक्र डा. राय ने अटल जी के व्यक्तित्व पर एक किताब राजनीति के रंग में अटल जी के साथ अपनी नजदीकी को दर्शाया है। डा. राय पुस्तक में एक स्थान पर जिक्र करते हैं कि सबसे अधिक महत्पूवर्ण अनुभव था हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के पिता श्री कृष्ण बिहारी की चिकित्सा करना था। यह बात शायद सन 1956-57 की होगी, जब मै अटल जी के व्यक्तिगत सम्पर्क में आया था। इसके पहले मैने उनका बड़ा नाम सुन रखा था।

उस समय मै मेडिकल कॉलेज में आरएसओ के पद पर कार्य कर रहा था। तभी बाजपेयी जी अपने पिता पं. कृष्ण बिहारी बाजपेयी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आए। उनके पेट के अन्दर कैंसर था। ऑतो से हवा नहीं खुलती थी। उन्हे सर्जिकल वार्ड नम्बर एक के बिस्तर नम्बर नौ पर भर्ती किया गया था, जो कि जनरल वार्ड था आैर आइसोलेशन वार्ड के सामने स्थित था। अटल जी ज्यादातर वही वार्ड के बाहर बेंच पर बैठे रहते थे, तभी इसी प्रकार से वे आस-पास से कही से एकाध बेंच का आैर इंतजाम करके उन दोनों को जोड़- जाड़कर रात्रि में सोने का भी प्रबन्ध कर लेते थे। अपनी किताब में डा. राय ने अटल जी के जीवन की जमीन से आकाश तक की यात्रा को सजीव दिखने की कोशिश की है, जिसमें अटल जी के जीवन की कठिनाईयां ये बताती है कि वह किसी के भी दर्द को सजह भी समझ सकते थे, क्योंकि वे उस दौर से गुजरे थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडॉ. हेमचंद्रा एचएन बहुगुणा मेडिकल विवि के वीसी बने
Next articleअब न्यूरोट्रामा गाइड लाइन से इलाज करने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here