लखनऊ। कैंसर का असहनीय दर्द झेल रहे मरीजों को अब किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पेन क्लीनिक से राहत भरी खबर है। यहां पर कैंसर के दर्द से मरीजों राहत मिले इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल हो रहा है। दर्द में राहत दिलाने के लिए उच्चस्तरीय दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है, जो कि अन्य स्थानों पर मिलना दुर्लभ है। इस सब के पीछे एनेस्थीसिया विभाग की प्रो.सरिता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है। वैसे तो केजीएमयू में कैंसर के मरीजों के लिए पेन क्लीनिक बीते कई सालों से संचालित हो रही है। इसकी ओपीडी सप्ताह में चार दिन सोमवार,बुधवार,शुक्रवार व शनिवार कों संचालित होती है।
कैंसर पीड़ितों को दर्द से निजात मिल सकें, इसके लिए प्रो.सरिता सिंह ने अत्याधुनिक तरीकों की एक साल तक टे्रनिंग भी ली है । यह टे्रनिंग प्रो.सरिता सिंह ने बनारस के बीएचयू से प्राप्त की है। प्रो. सिंह के मुताबिक शरीर के अलग-अलग हिस्सों के कैंसर में दर्द से राहत दिलाने के लिए विभिन्न विधियों का इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने बताया कि मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीज में खाने की दवा के साथ ही नसों को न्यूरोलीसिस करते हैं,जिससे दर्द में राहत मिले। ब्रोस्ट कैंसर के दर्द में स्टीलेट गेगलिया,न्यूरोलीसिस,पित्त के थैली का कैंसर,आंतों का कैंसर,पेनक्रियाज का कैंसर के दर्द में सीलियक पलेक्सेस न्यूरोलीसिस देते हैं। इसी तरह पेशाब की थैली व जननांगों के कैंसर में दर्द को हाइपोगेस्टिक न्यूरोलीसिस करते हैं,जिससे मरीज को बहुत दर्द होता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.















