न्यूज डेस्क। बरसात के बाद बुखार से पीडि़त लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्रदेश में शाहजहांपुर के पुवायां तहसील के भटपुरा गांव में बुखार से दो दिन में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र से आठ सदस्यों की टीम गांव में गई और अन्य पीडि़तों की जांच की जा रही है।
भटपुरा गांव में बुखार के प्रकोप से दो दिन में एक बालक समेत तीन लोगों की मृत्यु से लोगों में दहशत है। बुखार से गांव में करीब बारह लोग बीमार हैं। बुधवार को बुखार से अमर सिंह की साठ वर्षीय पत्नी सुमनलता की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद रवि की 16 वर्षीय पुत्री प्रियंका की मृत्यु हो गई।
गुरुवार को अनिल के चार वर्षीय बेटे अनिकेत ने सिर में दर्द होने की शिकायत पिता से की। परिजन अनिकेत को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बुखार से तीन मौतों की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी आरपी रावत गांव पहुचे और जानकारी की।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












