ब्लड डोनेशन महान कार्य

0
1061

लखनऊ। ब्लड डोनेशन के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रांस यूजन मेडिसिन विभाग ने पांच कालीदास मार्ग पर ब्लड डोनेशन वैन में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लड डोनेशन एक महान कार्य है, इससे हम किसी व्यक्ति के जीवन का बचाने में अपना सहयोग देते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह रक्त दान अवश्य करें, जिससे किसी का जीवन बचता हो। उन्होंने केजीएमयू के ट्रांस यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया।

रक्त दान शिविर में अनामिका भट्ट ने पहली बार रक्तदान किया जिस पर मु ख्यमंत्री ने उन्हें रक्तदाता प्रमाण पत्र प्रदान किया। शिविर में चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि अभी भी कई लोग रक्तदान से कतराते हैं, लेकिन यह उचित नहीं क्योंकि रक्तदान किसी प्रकार से व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता। प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है और सभी को करना चाहिए। यह समाज व देश के हित में किया गया एक कार्य हैं। कार्यक्रम में ट्रांस यूजन मेडिसिन की विभागाध्यक्ष प्रो. तूलिका चन्द्रा ने ब्लड डोनेशन के दौरान ध्यान रखने वाली प्रमुख बातों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रक्तदान से पूर्व कुछ जांचें करना अनिवार्य होता है क्योंकि इससे यह पता चल जाता है कि वह रक्त किसी मरीज को दिया जा सकता है अथवा नहीं। उन्होंने सुरक्षित रक्त ही लिया जाना चाहिए ताकि वह किसी के इलाज में प्रयोग हो सके। प्रो. चन्द्रा ने केजीएमयू में रक्त की जांच में प्रयोग होने वाली तकनीक के बारे में भी बताया और अपील की कि अन्य संस्थाएं भी सुरक्षित रक्तदान का ध्यान रखें। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट समेत कई लोग मौजूद थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleट्रामा सेंटर की लिफ्ट में मरीज, तीमारदार की जान को खतरा !
Next articleअब इसके बाद एमबीबीएस बनेंगे विशेषज्ञ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here