ट्रामा सेंटर की लिफ्ट में मरीज, तीमारदार की जान को खतरा !

0
637

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर की लिफ्टें खतरा बनती जा रही है। चार लिफ्टों में एक लिफ्ट खराब चल रही है, जबकि चल रही एक लिफ्ट की फर्श टूट रही है, लेकिन अभी इन खतरनाक लिफ्टों को रोका नहीं गया है, इससे मरीजों की जान पर खतरा बन गया है। हालंाकि सेंटर प्रशासन ने खतरे को भांप कर लिफ्ट की जांच तो करा ली है,परन्तु बंद नहीं किया गया है।

केजीएमयू प्रशासन की लापरवाही से लिफ्टों की मरम्मत समय पर नही होने आये दिन बंद जाती है, इसमें मरीज व तीमारदार फंस जाते है आैर किसी तरह खोल कर निकाला जाता है। सबसे ज्यादा ट्रामा सेंटर की लिफ्ट लगातार चलती रहती है। ऐसा कोई वक्त आता हो जब लिफ्ट मरीज या तीमारदार के बिना खाली जाती है। यहीं पर लिफ्ट में फंस कर एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा आये दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। वर्तमान में चार लिफ्टों में एक लिफ्ट वर्तमान में भी खराब चल रही है। यही नहीं एक लिफ्ट में तो फर्श किनारे से काफी टूट चुकी है। टूटी फ र्श ने एक तरफ की दीवार से टूट चुकी है आैर तीमारदारों के खड़े होने पर दबने लगती है।

तीमारदारों का कहना है कि टूटती फर्श अगर उखड़ जाए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जाता है कि लिफ्ट के तकनीशियनों ने एक लिफ्ट की फर्श के टूटने की जानकारी ट्रामा सेंटर प्रशासन को दिया था। इसके बाद आज लिफ्ट की मरम्मत से जुड़े दो लोगों के आकर लिफ्ट की टूटती फर्श की फोटो बना ली आैर चले गये। बताया जाता है कि पहले यह तय करना चाहता है कि उसकी मरम्मत में कितना बजट आ आएगा। इस बारे में ट्रामा सेंटर प्रशासन चुप्पी साधे है आैर लिफ्टों की रूटीन मरम्मत बता रहे है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्तनपान से स्वस्थ शिशु और खुशहाल माँ
Next articleब्लड डोनेशन महान कार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here