यहां होगा इनकी समस्या का निदान

0
924

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीन मैरी चिकित्सालय में किशोर परामर्श केन्द्र उद्घाटन चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भट् ने किया। यह प्रदेश का दूसरा किशोर परामर्श केन्द्र है। यहां पर किशोरियों की समस्याओं के निदान के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहेगे। उद्घाटन कार्यक्रम में एनएचएम मिशन निदेशक पंकज कुमार के अलावा वरिष्ठ डाक्टर भी मौजूद थे।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. सुजाता देव नोडल अधिकारी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर एडोल्सेंट हेल्थ एवं डेवलपमेंट ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 2014 में किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवन शैली, हिंसा रहित माहौल, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, नशा के लत की रोकथाम तथा पोषण स्तर में सुधार लाना है। किशोर स्वास्थ्य एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र के माध्यम से चिकित्सकीय सेवायें, परामर्श, रेफरल तथा जुड़ाव और आउटरीच आदि सेवाये प्रदान की जायेंगी।

जिसमें उन्हे बालरोग विभाग, मानसिक रोग विभाग, ईएनटी विभाग मेडिसिन विभाग द्वारा सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि देश की कुल आबादी के 20 प्रतिशत आबादी किशोरों की है। किशोरावस्था एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवस्था है और किशोरां की आवश्यकताओं को पूरा करना वयस्को की अपेक्षा अलग होता है। इस दौरान किशोर एवं किशोरियों के ऊपर बहुत ज्यादा प्रेसर होता है, जिसकी वजह से ये लोग विभिन्न प्रकार के मानसिक तनावों आदि से भी गुजरते है।

इस अवस्था में मुख्य रूप से यौन तथा प्रजनन स्वास्थ्य, कुपोषण, एनीमिया स्वास्थ्य तथा नशीली वस्तुओ का प्रयोग आदि मुद्दे है, जिनका समाधान बहुत आवश्यक है। यह अवस्था बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा की होती है। किन्तु अभी तक इस आबादी के लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं का उपेक्षा की गई है। कार्यक्रम में डीन प्रो. विनीता दास ने यहां एक्सिलेंस फॉर एडोल्सेंट हेल्थ एंड डेवलपमेंट का लड़कियों के साथ ही साथ लड़को को भी एडोल्सेंट सहायता की बहुत जरूरत होती है। यह प्रदेश का दूसरा एडोल्सेंट हेल्थ सेंटर है। इससे पहले बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में इसकी स्थापना हो चुकी है।

डॉ. हरीओम दीक्षित, द्वारा बताया गया कि 57 जिलों में किशोरावस्था की समस्याओं के समधान के लिए पुरूष एवं महिला क्लीनिकों का अलग-अलग संचालन किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में इसे सीएचसी,पीएचसी स्तर पर भी चालया जा रहा हैं।
ममता संस्था के अधिशाशी निदेशक डॉ. सुनील मेहरा ने बताया कि किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत किशोर स्वास्थ्य एवं विकास उत्कृष्ट केन्द्र का संचालन ममता संस्था फार मातृ एवं शिशु के सहयोग से क्वीन मैरी अस्पताल द्वारा किया जायेगा। इसका संचालन क्वीन मैरी अस्पताल तथा ममता संस्था के सहयोग से किया जायेगा जिसमें एनएचएम द्वारा वित्तीय एवं लॉजिस्टीक एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleतीन कैबिनेट मंत्री पीजीआई में भर्ती
Next articleयहां पर पहली बार बनायी गयी नर्सेस नियमावली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here