यहां से निपाह की जांच के लिए दो नमूने भेजे गये

0
757

डेस्क। केरल के बाद तेलंगाना सरकार ने आज कहा कि इसने जानलेवा निपाह विषाणु की जांच के लिए बुखार से पीड़ित दो रोगियों का रक्त आैर लार का नमूना पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी – पुणे) भेजा है। यहां पर निपाह वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है। इसके बाद वहां की सभी चिकित्सा सेवा को सतर्क कर दिया गया है। सभी को गाइड लाइन को फालो करने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल शिक्षा के निदेशक रमेश रेड्डी ने बताया कि एक रोगी हाल ही में केरल गया था। हालांकि वह कोझीकोड नहीं गया था, जहां यह रोग लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

वहीं, दूसरा रोगी हाल के समय में कभी केरल नहीं गया था। रेड्डी ने बताया कि दोनों रोगियों के रक्त आैर लार का नमूना निपाह विषाणु संक्रमण जांच के लिए एनआईवी – पुणे भेजा गया है।  उन्होंने बताया कि राज्य में सभी मुख्य अस्पतालों को इस विषाणु के सिलसिले में सतर्क रहने को कहा गया है। बताते चले कि केरल के कोझीकोड में अब तक निपाह वायरस से बारह लोगों की मौत हो चुकी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयूपी में निपाह से सतर्क रहने की दी सलाह
Next articleलोहिया संस्थान में सितम्बर से आंदोलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here