डेस्क। केरल में निपाह विषाणु से दस लोगों की मौत के बीच , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कहा कि ” घबराने “” की आवश्यकता नहीं है। इस बीमारी के फैलने की ज्यादा ” आशंका “” नहीं है। इस पर निंयंत्रण करने के लिए सभी सख्त उपाय किये गये हैं। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस विषाणु का प्रसार ” स्थानीय स्तर पर “” हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।
मंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ केरल की स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्हें केरल सरकार को इसकी रोकथाम तथा प्रबंधन में पूरा सहयोग करने का निर्देश भी दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल नौ लोगों का इलाज चल रहा है आैर कोझीकोड में कई अस्पतालों में विषाणु ग्रस्त मरीजों को अलग रखने के लिए विशेष वार्ड खोले गये हैं। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र की एक विशेष केन्द्रीय टीम केरल में है आैर वह स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रही है।
इस टीम ने उस घर का दौरा किया जहां पहली मौत की खबर आई थी आैर टीम को उस कुएं में कई चमगादड़ मिले जहां से परिवार पानी लेता था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुछ चमगादड़ों को पकड़कर जांच के लिए ले जाया गया है, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके वे इस बीमारी का कारण हैं या नहीं।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












