लखनऊ। बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में रोटा वायरस और मिजल्स रूबेला का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। इन दोनों बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने मुफ्त लगाने के निर्देश दिया है। अभी तक यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में नही थी। अभिभावक निजी अस्पतालों व क्लीनिक में खरीद कर बच्चों को लगवाना पड़ता था।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के सहयोग से अगले महीने जून में रोटा वायरस टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जुलाई महीने में इस टीकाकरण की शुरूआत सरकारी अस्पतालों में कर दी जाएगी। इन दिनों में डायरिया बीमारी से बच्चें संक्रमण की चपेट में आते है। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. नीना गुप्ता ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में जल्द ही डायरिया से बचाव करने वाला रोटा वायरस टीकाकरण और मिजल्स रूबेला को शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी 13 राज्यों में इसका टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। अब यूपी में भी इसकी शुरूआत होने जा रही है। रोटा वायरस वैक्सीन की पांच ड्राप नवजात से पांच साल के बच्चे को 6, 10 और 14 हफ्तों में पिलाई जाएगी। रोटा वायरस की चपेट में आने से सबसे ज्यादा डायरिया होता है। इसके कारण बुखार, पेट का दर्द और उल्टी भी हो सकता है।
इसके अलावा रूबेला वायरस से गर्भधारण में दिक्कत आ सकती है। वहीं प्रसूताओं में इस वायरस के होने से उनकी संतान मानसिक तौर विक्षिप्त हो सकती है। पुरूषों में इस वायरस के होने से शरीर में गहरे लाल चकत्ते पड़ सकते हैं। मिजिल्स के साथ रूबेला वायरस पर भी काबू पाया जा सके। इसके लिए जल्द ही अस्पतालों में लगने वाले मिजिल्स के टीकाकरण को मिजिल्स रूबेला वैक्सिन में बदल दिया जाएगा
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












