लखनऊ । राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह जागरूकता रैली 1090 चौराहे से निकाली गई। रैली को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव ने कहा कि इस बार भी प्रभारी इंतजामों के चलते डेंगू प्रदेश से मुक्त होगा। डेंगू से बचाव के लिए जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। रैली का समापन राजीव गांधी चौैराहे पर जाकर समाप्त हुई। सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में प्रजनन करता है। घरों के कूलर की अंदर की सफाई करके उसे सुखा देना चाहिए। बरसात के मौसम में बच्चों को पूरे बांह की कमीज तथा पैंट पहना कर स्कूल भेजें।
घर के अंदर व बाहर पानी एकत्र ना होने दें। इस मौके पर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य हिकाली झिमोमी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. पद्यमाकर सिंह, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉक्टर नीना गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉक्टर के पी त्रिपाठी प्रभारी वेक्टर बार्न ने बताया कि डेंगू रोकथाम हेतु एक ऑडियो विजुअल फिल्म स्क्रीन के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर दिखाई जाएगी । सप्ताह के प्रत्येक रविवार शाम को मई व जून में शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












