Advertisement
Home Medical News यहां कहीं गड़बड़ी तो नहीं …

यहां कहीं गड़बड़ी तो नहीं …

0
1083

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को खून की जांच कराने में दिक्कत आ रही है। यहां ब्लड कलेक्शन के लिए आने वाली वॉयल में गड़बड़ी के चलते मरीजों का ब्लड कलेक्शन के बाद क्लॉट हो रही है। जब पैथालॉजी में जब मरीज के तीमारदार उसे जांच के लिए नमूना लेकर पहुंचा है तो जिसे पैथोलॉजी में रिजेक्ट कर दे रहे हैं। ऐसे में मरीज की खून की जांच को लेकर तीमारदार परेशान है। तीमारदारों का कहना है कि वॉयल में गडबड़ी के चलते बाहर से खरीद कर ला रहे है। इसके बाद ही जांच हो पा रही है। फि लहाल ट्रामा सेंटर प्रशासन शिकायत कर जांच कराना शुरू कर दिया है।

मंगलवार रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने पहुंचे मरीज आजाद के भाई रहीम ने बताया कि उनके मरीज को देर रात आर्थोपैडिक विभाग में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मरीज की खून की जांच के लिए उन्हें सैंपल लेकर भेजा गया तो सोडियम सिट्रट की वॉयल में ब्लड क्लॉट हो गया, जिसके बाद वह बाहर से वॉयल खरीद कर लाये, जिसके बाद उन्हें दोबारा से सैंपल लेकर जाना पड़ा।

वहीं हरदोई निवासी रेहाना ने बताया कि उनकी अम्मा मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। उन्होंने मंगलवार की रात ब्लड सैंपल जमा किया था, जब वह बुधवार सुबह रिपोर्ट लेनी पहुंची तो रिपोर्ट नहीं बल्कि यह बताया कि उन्होंने जो तीन वॉयल जमा की थी उसमे नीले रंग की सोडियम सिट्रट की वॉयल का ब्लड सैंपल क्लॉटिग हो गया था। ऐसे में उन्हें अब दोबारा ब्लड सैंपल दिया गया, इस वजह से उन्हें मरीज के लाइन ऑफ ट्रीटमेंट के लिए रिपोर्ट के लिए 16 घंटे का लम्बा इंतजार करना पड़ा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleटॉप 20 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में कानपुर, लखनऊ भी
Next articleपहले यहां बयां कीजिये दिल की हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here