डाक्टर की बिना सलाह प्रयोग नही करे स्किन क्रीम

0
772

लखनऊ। त्वचा की समस्याओं व कास्मेटिक समस्याओं के निराकरण के लिए इंदिरा नगर में युवा स्किन एंड लेजर सेंटर का उद्घाटन रविवार को किया गया। सेंटर का उद्घाटन जाने माने स्किन रोग विशेषज्ञ प्रो. गुरमोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर कास्मेटिक त्वचा विज्ञान में नये आयाम विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी में सेंटर के स्किन रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद अग्रवाल मौजूद थे।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. गुरमोहन ने कहा कि त्वचा रोग में नयी दवाओं व नये उपकरणों ने नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि त्वचा में कास्मेटिक मेडिसिन का चलन बढ़ा है। इसमें त्वचा के जन्मजात दाग के अन्य दाग से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार की सर्जरी से भी चेहरे की सुंदरता को निखारा जा सकता है। प्रो. गुरमोहन ने कहा कि वर्तमान में त्वचा की विशेषज्ञ की देख रेख से बढ़ती उम्र के चिन्हों भी कम किया जा सकता है।

इंदिरा नगर में युवा स्किन एंड लेजर सेंटर का उद्घाटन

गोष्ठी में डा. प्रमोद अग्रवाल के बारे में बोलते हुए कहा कि त्वचा के विभिन्न बीमारियों के इलाज व नयी तकनीक से मरीजों का सुरक्षित इलाज करने में नये आयाम स्थापित किये गये है। डा. प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में स्किन सोराइसिस के मामले बढ़ रहे है। इसके अलावा फंगस इंफेक्शन के मरीज भी काफी संख्या में आ रहे है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग स्टेराइड युक्त क्रीम बिना परामर्श के लगाते है। बाजार में बिकने वाली कई क्रीम में इसका प्रयोग किया जाता है, जोकि सभी की त्वचा को शूट नहीं करता है। उन्होंने कहा कि त्वचा सम्बधी किसी भी विशेष क्रीम को बिना विशेषज्ञ के परामर्श के नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब त्वचा में अत्याधुनिक लेजर के अलावा कई अन्य उपकरण भी आ गये है, जोकि त्वचा विज्ञान के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसुंदर दिखने के लिए यहां कास्मेटिक सर्जरी तीन गुना बढी
Next articleबिना डोनर ब्लड दिलाने के नाम पर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here