लखनऊ। नर्सिंग से जुड़े लोगों में सेवा भाव के साथ ही सह्मदयता होना आवश्यक है। यह एक ऐसा पेशा है जिसमें संयम आैर धैर्य की सख्त जरूरत है। यह बात शनिवार को मेयो मेडिकल सेंटर की निदेशिका सुश्री स्निग्धा सिंह ने लैप लाइटिंग समारोह में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नर्सिग केयर के अलग – अलग विद्याओं में विशेषता होने की मांग बढ़ी है। इसके लिए अनुभव व अध्ययन की आवश्यकता होती है।
गोमती नगर के स्थित मेयो नर्सिंग स्कूल के लैपटाइटिंग समारोह की अध्यक्षता केजीएमयू के स्त्री रोग विभाग की पूर्व विभागाध्याक्ष प्रो कल्याणी दास ने किया। डा. दास ने कहा कि नर्सिंग सेवा की बढ़ती मांग को देखते हुए इस क्षेत्र में विशेषज्ञता होना आवश्यक है।
समारोह में वर्ष 2017-2018 बैच के छात्र- छात्राओं को फ्लोरेंस नाइटिंगल के पदचिन्हों पर चलने की शपथ दिलायी गयी। समारोह में वरिष्ठ डा. वीरेन्द्र,डा. एम के श्रीवास्तव, डा. कुमुदनी चौहान तथा डा. जिज्ञासा समेत अनेक लोग मौजूद थे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजली दीक्षित, स्नेह मिश्र, शुभम को पुरुस्कृत किया गया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












