सो रहे यह लोग, आग लगने से हुए मरीज बेहाल

0
633

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के शताब्दी अस्पताल के फेस- वन स्थित सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग के आईसीयू बृहस्पतिवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। वहां धुआं भरने से गंभीर मरीजों का दम घुटने लगा, जिसके कारण आनन- फानन में मरीजोंं को आईसीयू से बड़ी मुश्किल से निकाला गया। आग को भड़कने से पहले कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

शताब्दी अस्पताल के फेस- वन स्थित सर्जिकल अंकोलॉजी सेकेंड फ्लोर पर है। यहां पर आईसीयू में 16 बिस्तर हैं। बताते है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे आईसीयू में क्वायल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से वहां रखे कागजों ने आग पकड़ लिया। तीमारदारों ने सो रही नर्सो को सूचना दी। इसी बीच आग ने पर्दे को चपेट में ले लिया। धुआं व लपटे उठता देख आईसीयू में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। फिर भी आईसीयू में धुआं भरने से कई मरीज-तीमारदार की सांस फूलने लगी। करीब एक घंटे बाद हालात सामान्य हुए।

तीमारदारों का आरोप है कि आईसीयू में बने चेंबर में आग लगने बाद नर्स-कर्मचारी अपने- अपने केबिन में सो रहे थे। केजीएमयू प्रशासन का दावा है कि ऐसी कोई बड़ी आग नही लगी थी। हल्का सा शार्ट सर्किट हो गया था, जिस पर तत्काल निंयत्रण पा लिया गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगजब: इस कारण रोक दी इस गरीब की सर्जरी
Next articleऋषिकेश एम्स और पीजीआई में रिसर्च पर एमओयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here