गड़बड: तीन अल्ट्रासाउंड मशीन सील

0
711

लखनऊ। राजधानी के इन्दिरा नगर स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन मशीनों को सील कर दिया है। लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापे मारी की खबर आग की तरह फैली । जिसके कारण ज्यादातर अल्ट्रासांउण्ड सेंटर बंद कर दिये गये। साथ ही कई पैथालॉजी केंद्रो के संचालक ताला लगाकर फरार हो गये। स्वास्थ्य विभाग की टीम को कई केंद्रों से बैरंग लौटना पड़ा । स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आर.केे.चौधरी,पीसीपीएनडीटी के नोडल आफिसर डा.अजय ने तीन अलग-अलग अल्ट्रासाउण्ड केंद्रो पर छापेमारी की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले बीकेटी स्थित यशोदा डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा डाला गया । यहां पर टीम को कोई बड़ी खराबी नहीं मिली।

दिन के फार्म में हस्ताक्षर नहीं होने के चलते फार्म को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने पास रख लिया है। साथ ही केंद्र संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है । इसके बाद टीम ने मुंशी पुलिया में के.एल. डायग्नोस्टिक पर भी कार्यवाही की है। यहां पर भी कोई बड़ी खराबी नहीं मिली। इसके बाद इंदिरा नगर में लाइफ केयर डायग्नोस्टिक पर छापा डाला गया। यहां पर ? मशीने सील की गई ।एक अतिरिक्त मशीन भी मिली । जिसके लिए कोई स्वीकृति नहीं थी पूछने पर बताया गया कि यह डेमो के लिए मंगाई थी। लेकिन कोई फार्म जिलाधिकारी के आफिस नहीं भेजा गया था।

केंद्र संचालक ने बताया कि बीते ??मार्च को सीएमओ के यहां फार्म रिसीव कराया गया है ,लेकिन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष वह फार्म नहीं प्रस्तुत हुआ था। वह भी मशीन सील कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि डेमो के लिए मशीन भेजने वाली कंपनी से भी जवाब तलब किया जाएगा तथा लाइफ केयर डायग्नोस्टिक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडाक्टरों ने रक्तदान कर बढ़ाया यह ब्लड यूनिट
Next articleइस कारण बढ़ रहे एलर्जी व अस्थमा के मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here