आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी करेंगे उग्र आंदोलन

0
1428

लखनऊ। कटौती के बाद भी पीएफ न मिलने से नाराज संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि निजी कं पनी ने वेतन से कटौती के बाद पीएफ भी उन्हें नहीं दिया, जब कि जनवरी महीने से उनका वेतन आैर कम कर दिया गया। कुलसचिव से मुलाकात न होने पर आक्रोशित कर्मचारियों ने घेराव-प्रदर्शन किया।

संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों ने सरकार से सीधे समायोजन की मांग की थी। मीडिया प्रभारी ज्योति तिवारी ने बताया था कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा आैर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर चार लाख कर्मचारी आउटसोर्सिंग के तहत तैनात हैं। सभी का एक मत से आरोप था कि उन्हें न तो समय से वेतन मिलता है आैर न ही जीवन यापन के लिए उचित सुविधा दिया जाता है। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन के बाद संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भर में उनकी कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। अब मांगों को मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा। इसके बाद समस्या का निदान नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू से दुत्कार, यहाँ न्याय की गुहार
Next articleआैर एक बार फिर जिंदा मरीज मर गया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here