डेस्क। अभी तक रोबोट से रोबोटिक सर्जरी करना, कम्प्यूटर चलाने व अन्य विभिन्न काम करते हुए देखा होगा। परन्तु केरल में जल्द ही रोबोट के जरिये मैनहोल की सफाई की जाएगी। अगर देखा जाए तो देश में इस तरह का यह पहला प्रयोग होगा। प्रयोगकर्ताओं का मानना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इससे काम की काफी दिक्कतों से निजात मिल सकेगा। शुरुआत में केरल के तिरुवनंतपुरम में इस सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां 5,000 से अधिक मैनहोल हैं।
केरल जल प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक ए शैनामोल ने जानकारी देते हुए कहा कि एक स्टार्टअप कंपनी जेनरोबोटिक्स द्वारा विकसित रोबोट का हाल में प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया गया। जो कि सफल रहा है। उन्होंने कहा, ”केरल सरकार इस परियोजना को लेकर बहुत उत्साहित है।””
वाईफाई, ब्लूटूथ आैर नियंत्रण प्रणाली से यह रोबोट लैस होगा ताकि अंदर काम करते हुए किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। यह रोबोट सीवर से जल-मल साफ करने में सक्षम है। यह परियोजना केडब्ल्यूए द्वारा समर्थित है। कंपनी ने पाइप लीकेज आैर सफाई से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए नये विचारों को व्यवहारिक प्रौद्योगिकी में बदलने के लिए केरल स्टार्टअप मिशन के साथ मिलकर काम किया है। शुरुआत में तिरुवनंतपुरम में इस सेवा का इस्तेमाल किया जाएगा, जहां 5,000 से अधिक मैनहोल हैं।कक
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












