इसके लिए दो दिन के लिए इनकी छुट्टी कैंसिल

0
739

लखनऊ। दो दिनों तक चलने इंवेस्टर्स समिट को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों तथा कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिये है। इसके अलावा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो बिस्तरों का अस्थायी हास्पिटल बनाया जा रहा है। जहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम तैनात रहेगी। वहीं गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल व संस्थान को रेफरल सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों से 40 डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। वहीं 51 एम्बुलेंस लगाई गई हैं आैर 30 अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

21 व 22 फरवरी को गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में इनवेस्टर समिट का अायोजन किया गया है। सीएमओ डा. नरेद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार के इस आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट है। लोहिया अस्पताल और संस्थान को रेफरल सेंटर बनाया गया है। इनकी ड¬ूटी एम्बुलेंस व अस्थाई अस्पताल में लगाई गई है।

सीएमओ डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर 10-10 बेड आरक्षित करने को कहा गया है। इमरजेंसी दवाओं की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, सीएमआवास, गोमती नगर, अमौसी एअर पोर्ट सहित अन्य स्थानों पर 51ए एलएस व बीएलएस एम्बुलेंस लगायी गयी है।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleचार कुलपतियों की नियुक्ति
Next articleब्रेन बैंकिंग करना आवश्यक है इसके लिए …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here