लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में किडनी प्रत्यारोपण शुरू करने के लिए आईसीयू के निर्माण को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। केजीएमयू प्रशासन कोशिश कर रहा है कि अब इस वर्ष वह खुद किडनी प्रत्यारोपण कर सके।
केजीएमयू के तेजी तर्रार काउंसलर टीम है, जिनकी मदद से ब्रोन डेड मरीजों के परिजनों को अंगदान के लिए जागरूक किया जाता है। यह टीम अब तक मरीजों के परिजनों को अभी 42 किडनी व 19 लिवर का दान करा कर मरीजों को प्रत्यारोपण किया जा चुका है।
वर्ष 2018 में भी पहला ब्रोन डेड मरीज से दो किडनी व लिवर को अंगदान कराया जा चुका है। केजीएमयू प्रशासन कोशिश कर रहा है वादे के मुताबिक फरवरी महीने में प्रत्यारोपण के लिए आईसीयू बन कर उन्हें सौंप दिया जाए आैर वह लोग सफलता पूर्वक किडनी प्रत्यारोपण कर सकते है। बिना आईसीयू के भी केजीएमयू में तीन किडनी प्रत्यारोपण की जा चुकी है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












