यूनानी डाक्टरों का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन यहां

0
818

डेस्क। यूनानी डाक्टरों के लिए एक खुशी की खबर है। देश में यूनानी डॉक्टरों का प्रथम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 12 फरवरी को कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी करेंगे। इसमें डाक्टरों को पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा। ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में बांग्लादेश के ढाका में स्थित तिब्बिया हबीबिया कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर रूहुल अमीन को ‘हकीम इब्ने सीना” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संगठन के महासचिव महासचिव डॉ सैयद अहमद खान ने बताया कि इस अवसर पर प्रोफेसर अमीन के अलावा हैदराबाद के सरकारी निजामिया तिब्बिया कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एम ए फारूकी को ‘अबुल कासिम जोहरावी पुरस्कार”, भारत सरकार के केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद में वरिष्ठ शोधार्थी डॉ मसरूर कुरैशी को ‘डॉक्टर अब्दुल रज्जाक पुरस्कार” से नवाजा जाएगा। इसके अलावा केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद में पूर्व उप निदेशक डॉ खालिद महमूद सिद्दीकी को ‘डॉ ए यू इस सम्मेलन में देश आैर विदेश में यूनानी चिकित्सा विज्ञान की उपयोगिता आैर सेहतमंद रहने के लिए इसके फायदों पर चर्चा की जाएगी।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबाहुबली की इस अभिनेत्री पर फेका गया जूता
Next articleकरण जौहर ने सिंगिंग के क्षेत्र में कदम बढाये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here