गुड न्यूज: केजीएमयू से जुड़ रहे है प्रदेश के…

0
667

लखनऊ। प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कालेज किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से जोड़े जाएंगे। इसके लिए केजीएमयू की एक विशेष टीम मेडिकल कालेजों का निरीक्षण करने के बाद उन्हेंं नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट( एनओसी) जारी कर रही है। अभी तक प्रदेश के छह मेडिकल कालेज को एनओसी दी जा चुकी है। केजीएमयू कुलपति डा. एमएलबी भट्ट का कहना है कि मेडिकल कालेजों के संबंद्वता के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें मानक पूरा होने पर एनओसी दी जा रही है।

केजीएमयू से अभी आजमगढ़, कन्नौज, बांदा, जालौन, कमांड हॉस्पिटल, लोहिया संस्थान व इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज जुड़े है। निरीक्षण के बाद आगरा मेडिकल कालेज को भी एनओसी जारी कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, आगरा, झांसी, मेरठ, आजमगढ़, कन्नौज, जालौन, बांदा, सहारनपुर, अंबेडकर नगर समेत 15 कॉलेज हैं। अगर मेडिकल कालेजों की सीटों को जोड़ा जाए तो इनमें लगभग 2000 हजार एमबीबीएस सीटें हैं। इन सभी को अब मेडिकल कॉलेजों को केजीएमयू से संबद्ध करने का काम शुरू हो गया है।

केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए केजीएमयू से संबद्धता किया जा रहा है। इससे संस्थान का विस्तार होगा। वहीं प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों में समान शैक्षिक प्रणाली व एक ही समय पर परीक्षाएं आयोजित होंगी। उनका कहना है कि केजीएमयू से वर्तमान में कुछ मेडिकल कॉलेज संबद्ध हैं। दूसरों कॉलेजों ने संबंद्वता के लिए आवेदन किया है। टीम भेजकर मानकों की पड़ताल करने बाद उन्हें एनओसी दी जा रही है।

Previous articleकिराये मिलते कम्बल आैर रजाई यहां : केजीएमयू
Next articleलाखों के प्रतिबंधित यह इंजेक्शन बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here