तो इस लिए साऊथ अफ्रीका के खिलाड़ी यहाँ हुए भर्ती

0
668

लखनऊ । साऊथ अफ्रीका से आए तीन खिलाड़ी फूड प्वाइजनिंग के कारण किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराये गये। बृहस्पतिवार दोपहर में भर्ती यह खिलाड़ी उल्टी-दस्त अधिक होने पर उन्हें भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग में भर्ती करके उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है खिलाड़ी फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार हुए थे।
जानकारी के अनुसार लखनऊ में चल रहे इंदिरा कप अंडर 16 मैच खेलने साउथ अफ्रीका से टीम आयी हुई है। इस टीम के तीन खिलाड़ी बृहस्पतिवार दोपहर बीमार हो गए। जिसमें ल्यूक माथ्यू बोयसेन, स्कैपेन ब्रेडिन, पराग बाडाल हैं। साथ आये अधिकारियों के मुताबिक तीनों खिलाड़ियों की सुबह से उल्टी हो रही थी। स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी थी, मगर कोई फायदा नहींं हो पाया था।

बताया जाता है कि दोपहर उन तीनों खिलाड़ी की हालत बिगड़ने लगी। हालत में सुधार न आने पर डॉक्टरों ने तीनों खिलाड़ियों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तीनों खिलाड़ियों को एंबुलेंस से ट्रॉमा इंमरजेंसी ला कर भर्ती करा दिया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार बाद उन्हें ट्रॉमा इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में रेफर किया गया। यहां पर उनका इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम कर रही है। ट्रॉमा प्रभारी डॉ. हैदर अब्बास ने बताया तीनों खिलाड़ियों का उपचार चल रहा है। कहा गलत-खानपान होने से तीनों फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। डॉक्टर टीम व स्टॉफ लगातार तीनों विदेशी खिलाड़ियों के इलाज पर ध्यान दे रही है।

Previous articleगुडन्यूज : डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक के इस टीके को दी अनुमति
Next articleवेंटिलेटर फुल, भर्ती मुश्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here