डेस्क। एक व्यक्ति के सीने में गहरायी से धंसी कील को कम से कम चीरा लगा कर एम्स के सर्जन्स ने सफलता पूर्वक निकाल दिया। यह सर्जरी वीडियो थोरैसिक सर्जरी के तकनीक से डाक्टरों ने की।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति के पीठ में एक बाजार में किसी ने हमला करते हुए कील को भोंक दिया गया था। डाक्टरों के अनुसार लगभग पांच इंच का कील उसके पीठ की तरफ से रीढ़ की हड्डी को पार कर गया। यह कील यहां से उसके बायें फेफड़ा में फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी अैर बिगड रही थी।
जांच के बाद डाक्टर सर्जन्स ने वीएटीएस (वीडियो असिस्टेड थोरैसिक सर्जरी) से तकनीक का प्रयोग करते हुए कील को बाहर निकाला।
एम्स ट्रामा सेन्टर में सर्जरी के प्रोफेसर बिप्लब मिश्रा ने बताया कि मरीज को पहले नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर शरीर के उस क्षेत्र का सीटी स्कैन किया गया। हालांकि, किसी ने वहां पर कील की गहराई को देखते हुए उसका ऑपरेशन नहीं किया आैर आखिरकार उसे एम्स ट्रामा सेन्टर लाया गया।
उन्होंने बताया, ऐसे मामलों में क्लासिकल थोरैकोटमी किया जाता है जिसमें हम सीना खोल सकें, ताकि कील को सीधे देख कर बाहर निकाला जा सके आैर नियंत्रित किया जाए। प्रो. मिश्रा ने बताया कि इस मामले में हमने इसी तरह का न्यूनतम इनवेसिव तकनीक का प्रयोग करने का निर्णय लिया, जिसे वीडियो असिस्टिड थोरैसिक सर्जरी (वीएटीएस) के नाम से जाना जाता है आैर इसके बाद हमने कील को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरी सर्जरी की प्रक्रि या को एक घंटे से कम समय में पूरा कर लिया गया।












