डा. समीर को यंग आउटस्टैडिंग टीचर अवार्ड

1
934

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सर्जरी विभाग के डा. समीर मिश्रा को बनारस हिन्दु विश्व विद्यालय ने यंगआउटस्टैडिंग टीचर अवार्ड ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया -2017 के सम्मान से नवाजा गया है। बनारस विश्व विद्यालय ने डा. मिश्रा को यह सम्मान आयोजित समारोह में दिया है। बताते चले कि डा. समीर मिश्रा केजीएमयू के ट्रामा सर्जरी विभाग के यंग टीचर्स में शामिल है आैर विशेषज्ञ डाक्टरों शामिल है।

गन शॉट की घटनाओं के अलावा अन्य एक्सीडेंटल मामले में विशेषज्ञ कहे जाने वाले डा. समीर ने इमरजेंसी सर्जरी करके मरीजों की जान बचाने के लिए जाने जाते है। डा. समीर सर्जरी विभाग में कुशल चिकित्सक शिक्षक के रूप में मेडिकोज के बीच जाने जाते है। डा. मिश्रा की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। डा. समीर का कहना है कि उन्हें मिला यह सम्मान केजीएमयू के वरिष्ठों के सहयोग से सीखने से मिला है।

Previous articleफिजियोथेरेपी दिलाती है दर्द से राहत
Next articleआयरन, बी काम्प्लेक्स भी नहीं मिलती यहां

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here