लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में विभिन्न विभागों में चिकित्सक शिक्षक की नियुक्तियों में अनियमितताओं बरतने का आरोप लगा है। अभ्यर्थियों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित मेडिकल काउसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) को भेज कर जांच कराने की मांग की है। भेजे गये शिकायती पत्र में विभिन्न विभागों का जिक्र भी किया गया है, जहां पर लापरवाही बरतते हुए कम मेरिट वालों का चयन किया गया।
संस्थान में कुछ अर्सा पहले हुए चिकित्सक शिक्षकों के चयन पर आरोप लगने लगे है।
अभ्यर्थियों ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर करके न्याय दिलाने की मांग की है। भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि उदाहरण के तौर पर फार्माकोलॉजी विभाग में पहले चरण के साक्षात्कार के वक्त मात्र एक ही विशेषज्ञ साक्षात्कार ले रहा था आैर फिर अचानक साक्षात्कार रोक कर काफी देर बाद फिर शुरू हुए साक्षात्कार में दूसरा विशेषज्ञ मौजूद होता है। उनका आरोप है कि पैनल पूरा भी नही होता था आैर साक्षात्कार हो जाता था। उनका आरोप है कि कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया,जब कि हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों को जोकि मानकों को पूरा करते थे, उन्हें बाहर कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य विभाग का साक्षात्कार को लिया ही नहीं जा रहा है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि साक्षात्कार के वक्त का सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाए। चयन किये गये अभ्यर्थियों की व आवेदन किये गये अभ्यर्थियों की योग्यता, मेरिट, कार्य अनुभव की जांच करायी जाए। चयन प्रक्रिया में किन मानकों के तहत अंक दिये गये है, स्पष्ट किया जाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि जंाच में किसी अन्य एजेंसी से करायी जाए। उधर संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्षात्कार में नियमों का पालन कि या गया है। गलत होने का आरोप बेबुनियाद है।












